* नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे है जिस क्रम में फिर बीजापुर से बड़ी खबर के रूप में हमारे जवानों द्वारा सर्चिंग के दौरान बड़ी उपलब्धि के रूप में 12 नक्सलियों को मार गिराने की बड़ी उपलब्धि सामने आ रही है*

बीजापुर

चंद्रहास वैष्णव

लगातार जवानों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे है जिस क्रम में फिर बीजापुर से बड़ी खबर के रूप में हमारे जवानों द्वारा सर्चिंग के दौरान बड़ी उपलब्धि के रूप में 12 नक्सलियों को मार गिराने की बड़ी उपलब्धि सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार बीजापुर,नारायणपुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र के पुजारीकांकेर और मरुड़बाका जो नक्सलियों के सबसे सुरक्षित शरण स्थलों में से एक था जहां नक्सली गतिविधियों के सूचनानुसार लगभग 1500 की संख्या में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के करीब 5 बटालियन सर्चिंग पर निकले थे नक्सलियों की उपस्थिति में दोनों ही ओर से मुठभेड़ शुरू हुई जो कि गुरुवार के शाम तक चली।
घोर नक्सली एरिया एवं नक्सलियों के मांद क्षेत्र बीजापुर के मारूर बाका और पुजारी कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता के रूप में 12 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हाथ लगी।बस्तर आईजी सुंदर राज पीदक्षिण बस्तर डिवीजन पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में PLGA बटालियन नम्बर 01 और CRC(सेंट्रल रीजनल कमेटी) कंपनी से हुई थी निर्णायक मुठभेड़ ।सूचना के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान नक्सल कमाण्डर हिड़मा, बारसे देवा के PLGA Battalion No 01 एवं CRC कंपनी के कैडर्स डर से जंगल पहाड़ियों की ओर भाग निकले।

मुठभेड़ में 05 महिला समेत कुल 12 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद हुई है।मुठभेड़ में मारे गयें माओवादी PLGAबटालियन एवं CRC कंपनी के सदस्य थे, जिनकी शिनाख्तगी की कार्यवाही जारी है।

बरामद किए गए समान

मुठभेड़ में माओवादियों का कैम्प ध्वस्त मुठभेड़ स्थल से 02 नग 303 रायफल, 01 नग 12 बोर ,01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बटालियन टेक्टिनकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर , 03 नग BGL Launcher सहित डेरा से हथियार एवं भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद ।इसके अलावा मुठभेड़ स्थल पर माओवादियों के औजार बनाने की सामग्री लेथ मशीन आदि को जवानों के द्वारा नष्ट कर दिया गया है।

Express MPCG