
भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 भैरव मंदिर के पास शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गईं । हादसे में एक बालक की मौके पर मौत हो गई है वही तीन बालक गंभीर रूप से घायल । सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में उपचार हेतु भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी नाबालिक बालक है और पांडेआठगांव क्षेत्र के है । जो फरसगांव में कपड़ा खरीदने आए थे और कपड़ा खरीदकर वापस घर जाने के दौरान सामने से आ रही ट्रक से टकरा गए। यह भी बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवर टेक करने के चलते हुआ है। फ़रसगांव थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चिरघर में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घायल और मृतकों की पहचान में जुट गई है। फरसगांव अस्पताल में भर्ती तीन घायलों में से दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया जाएगा।
