जिपं सदस्य चुनाव हेतु क्षेत्र 06 से जनपद अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप ने की अपनी दावेदारी पेश

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित होने के बाद राजनीतिक पार्टी से समर्पित दावेदार अपने क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रहे और पार्टी के प्रति माहौल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं चुनाव बिगुल बजने से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। कोंडागांव जिले के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 से शिशकुमारी चनाप ने अपनी दावेदारी पेश की है। शिशकुमारी चनाप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान के पास अपनी दावेदारी पेश करते हुए पत्र सौंपा है।
आपको बता दे कि शिशकुमारी चनाप भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और वह महिला कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के प्रति बेहतर कार्य कर रहे है। उन्होंने विगत जनपद पंचायत चुनाव के जनपद सदस्य का चुनाव जीतकर आई, जिसके बाद पार्टी के सहयोग से उन्हें फरसगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष के रूप में जीत दिलाकर जनपद अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें पांच सालों में बेहतर कार्य किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु आरक्षण के निर्धारित होने के बाद शिशकुमारी चनाप ने इस बार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से चुनाव लड़ने का फैसला किया है । शिशकुमारी चनाप 5 साल तक जनपद अध्यक्ष के पद पर रहकर बेहतर कार्य किए है साथ ही फरसगांव जनपद क्षेत्र के सभी लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते है और उनका जनपद क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है। जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा और वर्तमान में पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए समर्पित होकर उन्होंने काम किया था । जिससे उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका देगी।

आवेदन पत्र सौंपने के दौरान वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, दुलमसिंह नाग जनपद सदस्य बड़ेडोगंर, जयलाल नाग , शिव पात्र, फूलसिंह वट्टी सरपंच देवगांव, सहदेव नाग सरपंच छिंदलीबेडा, अस्सीलाल नाग सरपंच बढ़गई , ललित शोरी सरपंच कोनगुड , श्यामलाल नाग
उप सरपंच बोकराबेड़ा, मनोज नाग गुमान सिंह नाग , ललित सलाम प्रेमलाल मांडवी, संतुराम नाग देसीराम उसेंडी, बृजलाल नाग सोमलाल नाग, अजय मंडावी, प्रताप मरापी, संतु राम मंडावी, शिवलाल नेताम, विष्णु बैध, अरविंद सलाम बुधसन मरापी, सहित जिला सदस्य क्षेत्र क्रमांक पांच के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Express MPCG