*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर सलामी दिया गया*

यजुर्वेद सिंह ठाकुर

दिनाँक 17 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक फरसगांव के उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक हवलदार बलदेव राम नेताम का आकस्मिक निधन हो गया l बलदेव राम नेताम का अंतिम दाह संस्कार उनके पैतृक गांव नीराबेड़ा धनोरा में किया गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर सलामी दिया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को उनकी धर्मपत्नी को देकर उन्हें सलामी दिया गया l बलदेव राम नेताम 30 अप्रैल 2022 को भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर आ गए थे l बलदेव राम नेताम नम्र, मिलनसार और परिश्रमी व्यक्ति थे जिसको देखते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा उन्हें फरसगाँव ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व किया गया और उन्होंने दायित्व का बहुत अच्छे से निर्वहन किया l उनके द्वारा प्रतिदिन आदर्श स्कूल मैदान में युवक एवं युवतियों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया गया l बलदेव राम नेताम के अंतिम दाह संस्कार कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सहसचिव रवि ठाकुर, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, फरसगांव ब्लॉक सहसचिव पीतांबर सिंह मंडावी, केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष आसमन मंडावी ,बड़ेराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष रूपउ राम मरकाम, बड़ेराजपुर ब्लॉक सचिव संतोष मरकाम, पूर्व सैनिक मानिक लाल मंडावी, पूर्व सैनिक विशेष दीवान, पूर्व सैनिक संतु राम नेताम, फरसगांव ब्लॉक सचिव सैन्य मातृशक्ति शकुंतला कुँवर, सैन्य मातृशक्ति फुलेश्वरी मंडावी, सैन्य मातृशक्ति भागबती, निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक युवती, परिवार गण, मित्रगण, जनप्रतिनिधि, नीराबेड़ा गांव के ग्रामवासी और सैकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे l

Express MPCG