गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब, जिम्मेदार मौन , शराब के कारण टूट रहे परिवार,

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने गांव-गांव अपनी अवैध दुकानें खुलवा दी हैं। यहां पर शराब अब बेरोक टोक बिक रही है। धड़ल्ले से शराब जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं, जिससे कई परिवार टूट रहे हैं तो वहीं वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जगह-जगह खुली शराब की दुकानों में धड़ल्ले से बिक रही शराब को देखकर भी आबकारी पुलिस शराब ठेकेदारों के सामने लाचार है। आबकारी पुलिस को यह जानकारी होने के बाद भी अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के मुगवानी खापा खोपरा में ठेकेदारों ने देशी एवं अंग्रेजी शराब बेचने के ठेके लिए हैं। ठेका शहरी क्षेत्रो में शराब बेचने का होता है, जिसकी शर्तें आबकारी विभाग एग्रीमेंट करके लागू भी करता है। ठीक इसी तरह दुकान क्षेत्र के अंदर ही शराब बिक्री करने का प्राविधान रखा गया है। सीमा के बाहर नहीं और वो भी एक स्थान से यानी की दुकान से ही शराब की बिक्री होता है, लेकिन शराब की दुकानों से तो शराब बीना समय निर्धारण के अपने हिसाब से बेची जा रही है। मुगवानी , खापा गोगरा क्षेत्र में आबकारी विभाग का कोई भी नियम शर्तें नहीं चलता। यहां पर ठेकेदार की मर्जी चलती है, वही नरसिहपुर से लेकर इन ग्रामीणो क्षेत्रो पहुंचा दी जाती है । जिसके कारण आज गांव-गांव अवैध रूप से शराब की छोटी छोटी दुकानें खुलवाकर गैर कानूनी ढंग से धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। कोई रोकने और टोकने वाला नहीं है। वही खापा गोगरा में पंचर बनाने बाले तक अवैध शराब का कार्य कर रहे हैं ।

शराब के कारण टूट रहे कई परिवार:-

मुगवानी , खापा के कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे हैं। जिसके कारण परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं मजदूरी कर रही हैं। कई परिवार टूट चूके हैं और कई टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ परिवारों में आज भी पति-पत्नी की बीच लड़ाई-झगडे हो रहे हैं। इन दिनों आबकारी विभाग ठेकेदारों के इशारे पर कच्ची शराब के खिलाफ धरपकड़ कर रहा है, किंतु गांव-गांव चल रही अवैध कुचियों पर अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Express MPCG