भाजपा ने महापौर सहित 48 पार्षदों की जीत का लक्ष्य किया निर्धारित नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिला संगठन ने ली नगर मण्डल की बैठक प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा व कमल फूल को जीताने कार्य करे – वेदप्रकाश पाण्डेय

चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर

भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव में महापौर सहित सभी 48 वार्ड में भाजपा के पार्षदों के विजय का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर नगर मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिला संगठन व वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं से कहा व प्रत्याशी चयन में न उलझ कर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल को जीताने के लिये समवेत व समग्र प्रयास करने आह्वान किया।

नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम जगदलपुर में भाजपा की महापौर एवं समूचे 48 पार्षदों को विजयी बनाने के लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को कार्य में जुटना है। महापौर व पार्षदों के चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। प्रत्याशियों के घोषणा के उपरान्त सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत व कमल फूल के निशान को विजयी बनाने एकजुटता से परिश्रम करना है। विराट जीत का लक्ष्य पूरा हो, सभी प्राणप्रण से प्रयास करेंगे।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि केन्द्र सहित प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार है। नगर निगम के विगत दो चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिली लेकिन मौजूदा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराहेगा,यह संकल्प लेकर सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड में पूरी ताकत झोंकनी है और भाजपा के महापौर सहित सभी 48 पार्षदों को जीताना है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के विचार को लेकर कार्य करें। संगठन की दृष्टि सभी पर है और समयानुसार सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण व कार्य अनुरूप दायित्व सौंपा जाता है। एक दृष्टि, एक ही लक्ष्य भाजपा को विजय का सेहरा पहनाने हेतु हमारे कर्मठ कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति से चुनाव में ताल ठोकेंगे।
बैठक को नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।

बैठक का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र आर्य व आभार प्रदर्शन नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ने किया। बैठक के समापन उपरांत दिवंगत पूर्व भाजपा पार्षद स्व.इंदिरा सिन्हा व व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीपाल जैन की भाभी स्व.संध्या जैन तातेड़ को दो मिनट का मौन धारण कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओछा, रामाश्रय सिंह,आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, उमाकांत सिंह, मोहन सिंह, राजेन्द्र बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, यशवर्धन राव,राजपाल कसेर, राकेश तिवारी, शैलेंद्र भदौरिया, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश ठाकुर, संतोष बाजपेयी, विक्रम सिंह यादव,योगेश शुक्ला, अभय दीक्षित, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, दिनेश केजी, शैलेष श्रीवास्तव, दिलीप झा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
________________

Express MPCG