युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष व काकोडाजुगानार सरपंच जयलाल नाग ने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 5 से की अपनी दावेदारी पेश

भरत भारद्वाज

फरसगांव – त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित होने के बाद राजनीतिक पार्टी से समर्पित दावेदार अपने क्षेत्र में लगातार दौरा कर रही पार्टी के प्रति माहौल बनाने में लग गए हैं। वहीं चुनाव लड़ने हेतु दावेदारो के नाम सामने आने लगे हैं। वही कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत कोकोड़ाजुगानार के सरपंच एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयलाल नाग ने भी जिले के क्षेत्र क्रमांक 5 से अपना दावेदारी पेश की है । जयलाल नाग ने अपने दावेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष झूमकलाल दिवान और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश जायसवाल को अपना पत्र सौंपा है। आपको बता दे कि 31 वर्षीय युवा जयलाल नाग ग्राम काकोडाजुगानार के निवासी और इसी गांव के सरपंच भी है साथ ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से पार्टी में जुड़े हुए हैं जिन्हें अभी वर्तमान ने ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप के कार्य कर रहे है। आरक्षण के निर्धारित होने के बाद जयलाल नाग ने इस बार जिला पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है । इनका क्षेत्र क्रमांक 5 बड़ेडोंगर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा जनाधार है। जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा और वर्तमान में पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से पार्टी के लिए समर्पित होकर उन्होंने काम किया था । जिससे उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका देगी। आवेदन प्रस्तुत के दौरान वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, दुलमसिंह नाग जनपद सदस्य बड़ेडोगंर,शिव पात्र, फूलसिंह वट्टी सरपंच देवगांव, सहदेव नाग सरपंच छिंदलीबेडा, अस्सीलाल नाग सरपंच बढ़गई , ललित शोरी सरपंच कोनगुड , श्यामलाल नाग
उप सरपंच बोकराबेड़ा, मनोज नाग गुमान सिंह नाग , ललित सलाम प्रेमलाल मांडवी, संतु राम नाग देसीराम उसेंडी ,बृजलाल नाग सोमलाल नाग, अजय मंडावी, प्रताप मरापी, संतु राम मंडावी, शिवलाल नेताम, विष्णु बैध,अरविंद सलाम बुधसन मरापी, सहित जिला सदस्य क्षेत्र क्रमांक पांच के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Express MPCG