निषाद समाज ने शोभायात्रा निकाल कर मनाई भक्त गुहा निषाद राज की जयंती नशा मुक्ति पर दिया जोर सामाजिक कार्यों में मांस और शराब सेवन पर लगाया प्रतिबंध

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- ब्लाक के निषाद समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जनवरी गुरुवार को फरसगांव ब्लाक के ग्राम भुमका में निषाद समाज ने भक्त गुहा निषाद राज जयंती को धूमधाम से मनाई ।

इसमें श्रीरामचन्द्र माता जानकी एवं लक्ष्मण भैय्या को गुहा निषाद द्वारा नाव से गंगा पार करते हैं चलित झांकी के रूप में दिखाया गया जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिनके साथ समाज के लोगो द्वारा नगर के मुख्य मार्ग में शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए। जिसके बाद समाज के लोगो ने कार्यक्रम स्थल पर एकत्रीत होकर भगवान श्रीराम और भक्त गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना कर जयंती को धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान उपस्थित समाज के लोगों को नशा मुक्ति हेतु संदेश दिया और सभी को सामाजिक कार्यक्रमों में नशा और मांस के सेवन हेतु प्रतिबंध किया गया। सभी से कहा गया कि नियमों का उल्लंघन करने का जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी। वही रात में बच्चों के लिए डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार का वितरण भी किया गया।

इस दौरान निषाद समाज के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद निषाद, जिला सचिव लोकनाथ निषाद, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धनेन्द्र मणि, जनपद सदस्य मानसाय निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम निषाद, सचिव कृष्ण निषाद, संरक्षक भवानी निषाद, ब्लाक महिला प्रकोष्ठ सुनीता निषाद, सचिव रेवती निषाद, जिला कोषाध्यक्ष चंदा निषाद, संगठन मंत्री देवेंद्र निषाद, सह सचिव राजेश निषाद, समाज सेवक बलराम निषाद, सहित निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।