कोण्डागांव में सोशल मीडिया पर पुलिस को अपशब्द कहने वाले युवकों की गिरफ्तारी, निकाला गया जुलूस

कोंडागांव ब्रेकिंग__
फागू यादव
7000467476

*कोण्डागांव, 16 जनवरी 2025:* सोशल मीडिया पर हथियार लेकर पुलिस को अपशब्द कहने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया और शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान गिरफ्तार युवक “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारा बाप है” जैसे नारे लगाते नजर आए।

इस घटना का खुलासा दो दिन पहले हुआ था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक हथियार के साथ पुलिस को अपशब्द कह रहे थे। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और सिटी कोतवाली कोण्डागांव में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में इमरान अंसारी (36), सैफ खान (35), पुष्पेंद्र शुक्ला (24), सौदिप तिवारी (20) और राकेश देवांगन (33) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और शहरवासियों को संदेश दिया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Express MPCG