विनोद जैन

बालोद । राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने श्रमिको के हित को ध्यान में रखते हुए पंजीकृत श्रमिको को बालोद के बुधवारी बाजार दुर्गा मंच में आज से एक नई योजना लागू किया है जिसके तहत 5 रुपए में मजदूरों को भरपेट भोजन दिया जाएगा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस केंद्र का उद्घाटन किया गया।
जिसमे जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू पूर्व पालीका अध्यक्ष राकेश यादव यज्ञदत्त शर्मा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरेश साहू एवं श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा की “भाजपा की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। यह योजना छत्तीसगढ़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुई थी। जो 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद यह योजना बंद हो गई थी।
अब फिर से भाजपा सरकार 5 रुपये में भरपेट भोजन देने वाले दाल-भात केंद्र खोल रही है। वहीं इस योजना के शुभारम्भ पर वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने कहा कि इस योजना से श्रमिको को काफी लाभ होगा। कम पैसे में वो गरमा गरम भरपेट भोजन कर सकेंगे
गरीबों में अनाज बांटने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह का इतिहास में नाम दर्ज है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम पर श्रम अन्न योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में भरपेट भोजन मुहैया कराने की योजना की शुरुआत की है जिसका लाभ बालोद क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू राकेश यादव यज्ञदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा बालोद मंडल के सुरेश निर्मलकर पालक ठाकुर रविपाण्डे हितेश्वरी कौशिक विनोद जैन प्रीतम यादव विमल साहू कुँवर सिंह साहू अम्बिका यादव सुनीता मनहर प्राची ललवानी प्रतिमा यादव निशा योगी अभिषेक योगी हरीश दुबे अजय क्षत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
