यजुर्वेद सिंह ठाकुर 
*रायपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार को लेकर लगातार बेहतर प्रयास का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अभनपुर ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रवेली स्वास्थ्य संस्था को राष्ट्रीय स्तर के मानक का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिले के स्वास्थ्य संस्था के एक क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है जो स्वास्थ्य दिशा में सुधार को दर्शाता है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषताओं को टीम द्वारा दिसंबर 14 तारीख को 12 प्रकार की उपलब्ध सेवाओं का गुणवत्ता परीक्षण के बाद इन्हें प्रमाण पत्र जारी किया गया है इनमें उपलब्ध सेवाएं मरीजों के अधिकार, इनपुट सपोर्ट सर्विसेज, क्लिनिकल सर्विसेज, इनफेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल है इन कड़े मानकों पर खरे उतरने वाले को ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाता है,आयुष्मान आरोग्य मंदिर रवेली में NQAS की टीम ने 14 दिसंबर को भ्रमण व जांच किया जिसमें राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम सदस्य डॉ. सैयद मोइन अख्तर और राधिका मैडम मूल्यांकन पश्चात् 87.89% अंक प्राप्त राष्ट्रीय स्तर मानक उप स्वास्थ्य केंद्र रवेली को सर्टिफिकेशन प्रदान किया। और गुणवत्ता को सतत रूप से जारी रखने और सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देशित किये।इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं बीपीएम अश्वनी पांडे प्रभारी डॉक्टर प्रांजल देव उपस्थित रहे। CMHO तथा जिला टीम रायपुर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर रवेली प्रभारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सी एच ओ) अनमोल एडुज और ग्राम पंचायत रवेली के सरपंच चंद्रकांत सोनकर और फलेश्वर साहू ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ने सभी के द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।।*
