थाना मुंगवानी अंतर्गत अपृहत 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को 12 घंटे के अंदर जिला सिवनी से किया गया दस्तयाब

आशीष कुमार दुबे नरसिहपुर।

उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु “आपरेशन मुस्कान“ चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
*अपृहत 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को 12 घंटे के अंदर किया गया दस्तयाव -* प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बालिका बिना बताये कही चली गयी है, जिसके संबंध में जानकारी एकत्रित करने पर उसका कही पता नही चला संभवतः कोई अज्ञात व्यक्ति उसको बहला फुसलाकर ले गया है। सूचना तत्काल थाना मुंगवानी में अपराध क्रमांक 16/25 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर अपृहता की तलाश हेतु जानकारियां एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि अपृहता वर्तमान में ग्राम कुडारी, आदेगांव जिला सिवनी में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम कुडारी रवाना हुयी जहां अपृहता को 12 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुयी।
*नाबालिक बालिका की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* अपर्हता नावालिक वालिका की दस्तयावी में थाना प्रभारी मुंगवानी अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक कीरत विश्कर्मा, आरक्षक ओम प्रकाश, आरक्षक इमरत, आरक्षक लोकेश की मुख्य भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को नगद पुरुस्कार से पुरष्कृत करने की घोषणा की गयी है।