भरत भारद्वाज
कोंडागांव – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार आयोजित त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों को त्रिशूल दीक्षा दी गई।
कार्यक्रम के पश्चात् एक भव्य पद संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता जय श्री राम के जोशीले नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंचे। पद संचलन के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।
कार्यक्रम में कुल 500 लोगों को त्रिशूल दीक्षा दी गई, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता भी उपस्थित थे और उन्होंने हिंदू संस्कृति और एकता का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम केशकाल के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, जो हिंदू समाज के एकजुटता और शक्ति का प्रतीक बना।
इस दौरान वेदप्रकाश महाराज जी, मोहन महाराज जी,शुभम नाग, रायि ब्रह्मचारी, सुश्री पूजा जैन, कांतिलाल साहू, पंकज मिश्रा, सिकंदर कश्यप, श्रीमती जब्त मंडावी, करण उइके, नितेश जैन, प्रफुल्ल शर्मा, संजय पो, दयासागर उइके, धनेंद्र मणि निषाद, कोणांक जैन, रानू ध्रुव, सुरुचि साहू, किशोर विश्वास, कु. दिया देवनाथ, यामिनी पटेल, उग्रेंद्र नाग, अनिल दास, झगडू नाग, ईश्वर बैस, श्यामा उसेंडी, अजय ठाकुर, नीरज अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
