उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
एक्सप्रेस पाली==मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती *राष्ट्रीय युवा दिवस* के अवसर पर सूर्य नमस्कार एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के झा एवं कार्यक्रम प्रभारी हरलाल अहिरवार द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्रीड़ाधिकारी डॉ शमशेर अली के निर्देशन में समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद: युवाओं के लिए शाश्वत प्रेरणा विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कुशलेन्द्र बंसल ने प्रथम, अंजलि बंसल एवं सुजल विश्वकर्मा ने द्वितीय जबकि सूरज बर्मन ने तृतीय स्थान।प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ आर के झा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणापुंज बताया। कार्यक्रम प्रभारी हरलाल अहिरवार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी रोचक घटनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ मंसूर अली ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो की धर्मसंसद पर दिए गए विश्वप्रसिद्ध व्याख्यान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिकागो व्याख्यान का प्रसारण डॉ जेपीएस चौहान द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ शाहिद सिद्दीकी, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ नरेश शुक्ला, डॉ अनुपमा द्विवेदी, डॉ त्रिभुवन गिरि, भूपेंद्र रावत, मुन्ना सिंह, श्यामा पटले, रमेश संत, नर्मदा मिश्रा, रामचरण एवं अन्य महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
