यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
कांकेर, भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ रहे सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वामीराम बंजारे द्वारा अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन को छात्र कल्याण हेतु 50,000 की राशि चेक द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने डॉ. स्वामीराम बंजारे के महाविद्यालय तथा छात्र _छात्राओं के प्रति लगाव, स्नेह एवम् आत्मीयता की प्रशंसा करते हुए इसे एक अनुकरणीय तथा सार्थक पहल बताई। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह किसी भी शासकीय सेवक का अपने कर्म स्थल के प्रति लगाव उनको उस क्षेत्र में एक खास पहचान देता है। इस तरह के पुनीत कार्य सभी के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर दानदाता डॉ. स्वामीराम बंजारे ने कहा कि मैंने जिस संस्था में इतने वर्षों तक कार्य किया उस संस्था के प्रति यह मेरा आभार है। अगर इससे विद्यार्थियों का हित होता है और समाज को प्रेरणा मिलती है तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। महाविद्यालय प्रशासन में मेरे सेवाकाल में रहे समस्त प्राचार्यों सहित वर्तमान प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी एवम् विद्यार्थियों ने जो स्नेह एवम सम्मान मुझे दिया वह अविस्मरणीय है। मेरी पत्नी ने भी सदैव इस पुनीत कार्य में मेरा सहयोग किया है।
इस अवसर पर डॉ. वी. के. रामटेके डॉ. आर. कुलदीप, डॉ. लक्ष्मी लेकाम, डॉ. शरद ठाकुर, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. एल. आर सिन्हा, डॉ. अशोक कुमार ज्योति, डॉ. हेमलता साहू, श्री विजय बेसरा, डॉ. डी. एल. पटेल सहित सभी विभागाध्यक्षों ने एवम महाविद्यालय परिवार ने अपनी शुभकामनाएं दीं। हिंदी विभाग की ओर से प्रो. नवरतन साव, प्रो. विजय प्रकाश साहू एवम् डॉ. सीमा परिहार ने भी डॉ. बंजारे के प्रति अपना आभार एवम शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
