उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
Express पाली =अंग्रेजी शराब का ठेका तो है लेकिन उसके बाद भी गांव-गांव तक अवैध शराब का कारोबार फैला हुआ है शराब ठेकेदारों के द्वारा बिना भय एवं रोक-टोक के शराब बेचने का कारोबार कर रहे हैं नगर व गांव की गलियों में चारों तरफ अवैध शराब की बिक्री के चलन से नगर के युवा शराब की लत में अपराध के गिरफ्त में फस रहे हैं बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता दिखता।
*नगर में खुलेआम संचालित हो रही अवैध शराब की पैकारी*
शराब ठेकेदार द्वारा अवैध शराब की पैकारी खुलेआम पाली नगर के दफाई ,बस स्टैंड, रामपुर आसपास के गांव में की जा रही है जहां पर संचालित ढावे ,ठेलों वह दुकानों में पैकारी की जा रही है जिसकी जानकारी विभाग को होने के बाद भी विभागों के द्वारा किसी प्रकार कोई कार्रवाई नहीं की जा रही ठेकेदार इसी का फायदा उठाकर मजदूर व बच्चों को शराब के नशे के दलदल में धकेल रहे हैं ।
