*बस्तर पुलिस ने बनाया यातायात जागरूकता सप्ताह,सप्ताह के अंतिम दिन कार्यक्रम में गुड समरेटियन को हेलमेट वितरित किया गया*

चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर


बस्तर पुलिस द्वारा एक सप्ताह से आमजनों के लिए यातायात सुरक्षा कानून से जुड़े संबंधी जानकारियां साझा की गई जिसके तत्वाधान में सुरक्षा सप्ताह के समाप्ति के आयोजन अंतर्गत यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा बस्तर एसपी के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों संख्या करीब 400 लोगों को शामिल कर आज जागरूकता रैली के माध्यम से आम जनता को ट्रैफिक नियमों,& स्लोगन के माध्यम से जागरूक करते हुए शहर का भ्रमण किया गया।
इसी क्रम में कोतवाली जगदलपुर परिसर में हेलमेट रैली & गुड समर्थन को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,
इस अवसर पर गुड समरेटियन के करीब 100 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट वितरण किया गया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर
कलेक्टर बस्तर श्री एस हरीश , पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ सिन्हा सर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बस्तर महेश्वर नाग सर , नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष जैन , जिला परिवहन अधिकारी श्री बंजारे सर, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी श्री मद्दी जी व अन्य सदस्य गण व आम जनता उपस्थित थे।