कटनी जिला
दीपक विश्वकर्मा
बड़वारा के उमंग कॉर्नर उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया है जिसमें 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों को कार्यक्रम की महत्व के बारे में और कार्यक्रम की थीम खुल के पूछो खुल के जानो के बारे में बताया गया। जिसमें मनुष्य के संपूर्ण जीवनकाल की अवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण अवस्था किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक,मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक बदलाव के बारे में चर्चा की गई और
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की 6 प्राथमिकताओं के बारे में किशोर एवं किशोरियों को बताया
.1 पोषण, 2. यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, 3. संचारी बीमारियां, 4. मादक पदार्थों का दुरुपयोग,5. लिंग एवं चोट आधारित हिंसा ,6. मानसिक स्वास्थ्य।
उपरोक्त विषय अंतर्गत किशोर को संतुलित आहार, माहवारी स्वच्छता, यौन प्रजनन तंत्र का संक्रमण एवं यौन संचारित संक्रमण, तनाव और अवसाद और मोबाइल एवं सोशल मीडिया एडिक्शन तथा नशे की लत जैसी समस्या से बचने के बारे में किशोर को जानकारी दी गई और कहा गया इसके संबंध में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हो या कोई समस्या हो तो आप यहां पर रखी हुई चिंता हरण पेटी पर डाल सकते हैं जो की आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न को अगले आउटरीच कार्यक्रम में बताया जाएगा । इसके अलावा उमंग स्वास्थ्य केंद्र में भ्रमण करके आप जानकारी ले सकते हैं जिसको की गोपनीय रखा जाएगा । साथ ही किशोर को एनएचएम की तरफ से संचालित किया जा रहा है जस्ट आस्क चैट बोट के उपयोग और फायदे के बारे में बताया गया और उमंग हेल्पलाइन नंबर – 14425
तंबाकू निषेध – 1800 112 356 और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मनहित Appका और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 का उपयोग के बारे में बताया गया. और किशोर अवस्था में हो रहे गबदलाव को ठीक तरीके से ना समझ पाने के कारण किशोर एवं किशोरियों में चिंतन की स्थिति सदैव बनी रहती है जिसके संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में स्थित उमंग स्वास्थ्य केंद्र ( कमरा नंबर 3) में आकर परामर्श लेने की सलाह दी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम उमेश निगम प्राचार्य और शिक्षिका श्वेता पाठक के सहयोग और उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता शुभम विश्वकर्मा एवं कटनी जिले में पदस्थ माधुरी शिवहरे के द्वारा किया गया।
