यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
कांकेर 10 जनवरी को होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म सुकवा को लेकर आज बुधवार को कांकेर के होटल आनंदम में फिल्म के निर्देशक निर्माता और उनकी टीम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। और फिल्म के डायरेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि है फिल्म “सुकवा” एक लोक कथा पर आधारित है जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई है एवं पटकथा संवाद मनोज वर्मा ने की है, यह एक ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही कुरीतियों को उजागर करती, महिलाओं पर’ हो रहे अत्याचार को दर्शाती, और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पर आधारित है मनोज वर्मा बताते हैं की फिल्म में भूत प्रेत भी हैं लेकिन फिल्म हॉरर नहीं है, हंसी मजाक से भरपूरू और एक सदेश देती हुई फिल्म “सुकवा” जिसमें सुपुरस्टार मनकुरेशी, दीक्षा जायसवाल प्रदेश की जानी- मानी लोग गायिका एवं एनएसडी दिल्ली से पास-आउट गरिमा दिवाकर इसमें मुख्य रोल में दिखेगी।
