यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
चारामा – नगर से सटे ग्राम गिरहोला में बुधवार से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर की गई. इसके बाद वेदी पूजन की गई.
कलश यात्रा गांव की शीतला माता मंदिर से निकाली गई. बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल टिकरापारा पहुंची. जिसमें काफी संख्या में ग्रामवासी व अन्य शामिल।हुए. कथा 8 से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएगी.
कथा वाचक गिरहोला निवासी पं. दाऊलाल तिवारी हैं। 9 जनवरी को नारद मोह व सती चरित्र, 10 जनवरी को तारकासुर कथा, पार्वती जन्म कथा, 11 को कामदेव कथा, शिव पार्वती विवाह, 12 जनवरी को कार्तिकेय गणेश कथा, 13 को शिव अवतार कथा, 14 को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा तथा यज्ञ भंडारा, पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा.
