*नक्सलियों के किसकोड़ो एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय 10 लाख के 02 ईनामी नक्सली गिरफ्तार

 

*नक्सलियों के किसकोड़ो एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय 10 लाख के 02 ईनामी नक्सली गिरफ्तार

 

करने में जिला कांकेर पुलिस को मिली

कांकेर / 162 वीं वाहिनी बीएसएफ कैम्प रावघाट से श्अनिल कुमार टूआईसी ऑप्स एवं 135 वीं वाहिनी बीएसएफ कैम्प अर्रा से श्प्रदीप कुमार झा एसी के हमराह बीएसएफ$डीईएफ का संयुक्त बल संयुक्त एग्रेसिव ऑप्स प्लान के तहत थाना रावघाट, आमाबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मसपुर, किलेनार, मण्डानार, तमोरा, भुमकीपारा की ओर नक्सल गस्त/सर्चिंग पर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त/सर्चिंग के दौरान थाना आमाबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मण्डानार के पहाड़ी जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति घुम रहे थे, जिन्हे आवाज देने पर सुरक्षा बलों को देखकर अपने साथ रखे पिट्ठु(झोला) को लेकर भागने लगे। सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 02 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर बारिकी से पुछताछ करने पर अपना नाम *क्रमशः (01) भीमा पोड़ीयाम उर्फ अनिल उर्फ लखमु पिता सन्नु पोड़ीयाम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम घोट पंचायत दुंगा थाना तहसील ओरछा जिला नारायणपुर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में वर्ष 2006 से सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना बताया साथ ही वर्तमान में जिला कांकेर में नक्सलियों के सक्रिय उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत किसकोड़ो एरिया कमेटी के प्लाटून नम्बर-17 कमाण्डर होना बताया। (02) हिरदेश कुमेटी पिता दस्सु राम कुमेटी उम्र 20 वर्ष निवासी मलमेटा थाना ताड़ोकी जिला कांकेर वर्तमान में नक्सलियों की किसकोड़ो एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून नम्बर-17 में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना बताया। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 01 नग वाकीटॉकी सेट मय पोच, 01 नग वाकीटॉकी सेट बैटरी,01 नग टिफिन आईईडी लगभग 05 कि० ग्रा०,01 नग कुल्हाड़ी,03 नग नक्सली साहित्य, 02 नग नक्सली पर्चा एवं 3350/- रूपये नगद बरामद किया गया।* विधिवत् गिरफ्तार कर थाना आमाबेड़ा में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् नक्सली भीमा पोड़ीयाम उर्फ अनिल प्लाटून नम्बर-17 का कमाण्डर पर 08 लाख एवं हिरदेश कुमेटी प्लाटून नम्बर-17 सदस्य पर 02 लाख, कुल- 10 लाख रूपये ईनाम घोषित है।*  सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,  इंद्राज सिंह महानिरीक्षक बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वाटर भिलाई, श्बालाजी राव.(भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्संजय शर्मा उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर हेडक्वाटर सिंगारभाट कांकेर के मार्गदर्शन,  शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन,  नवल सिंह सेनानी 135वी वाहिंनी बीएसएस अंतागढ़,  उदय प्रताप सिंह चौहान सेनानी 162वीं वाहिंनी बीएसएफ फुलपाड़,  खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़, श्अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,  अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़,  अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी/नक्स.ऑप्स कांकेर के पर्यवेक्षण में  नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली सफलता ।