शहर से लेकर गांव-गांव में बिक रही है अवैध शराब

उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा

एक्सप्रेस==बिरसिंहपुर/पाली
अंग्रेजी और देसी शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी अवैध दुकानें खुलवा दी है जहां पर शराब अब बे- रोक-टोक धड़ल्ले से बिक रही है शराब जिसका नतीजा निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं जिससे कई परिवार टूट रहे हैं तो वहीं वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है जगह-जगह खुली शराब की दुकानों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब को देखकर भी आबकारी पुलिस शराब ठेकेदार के सामने लाचार है आबकारी पुलिस को यह जानकारी होने के बाद भी अवैध रूप से शराब का कारोबार करने ठेकेदार के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई
पाली तहसील में ठेकेदार ने देसी और अंग्रेजी शराब बेचने का ठेका लिया है ठेका शहरी क्षेत्र के अंदर ही शराब बेचने का होता है जिसकी शर्तें आबकारी विभाग एग्रीमेंट करके लागू भी करता है ठीक इसी तरह दुकान क्षेत्र के अंदर ही शराब बिक्री करने का प्रावधान रखा गया है सीमा के बाहर नहीं और वे-भी एक स्थान से यानी की दुकान से ही शराब की बिक्री होती है लेकिन शराब की दुकानों से तो शराब बिना समय निर्धारण के अपने हिसाब से बेची जा रही है पाली क्षेत्र में आबकारी विभाग का कोई भी नियम शर्ते नहीं चलता यहां पर ठेकेदार की मर्जी चलती है जिसके कारण आज गांव-गांव में अवैध रूप से शराब की छोटी-छोटी दुकान गैरकानूनी ढंग से धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है कोई रोकने रोकने वाला भी नहीं है।

शराब के कारण टूट रहे हैं कई परिवार जिसके जिम्मेदार आखिर कौन
टूटते हुए परिवारों की आखिर जिम्मेदारी लेगा कौन

क्षेत्र में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पति शराब के कारण अपने कार्य पर भी नहीं जा रहे हैं जिनके कारण परिवारों के भरण पोषण के लिए महिलाएं मजदूरी कर रही हैं कई परिवार टूट चुके हैं और कई टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं
इन दोनों आबकारी विभाग ठेकेदार के इशारे पर कवि का बाहर कच्ची शराब के खिलाफ धर पकड़ कर रहे हैं किंतु गांव चल रही अवैध कुचियों पर अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है

Express MPCG