एसबीआई ने दिया लोगों को निःशुल्क ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण,इच्छुक ग्रामीण व्यक्ति अब भी ले सकते है लाभ

जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल जगदलपुर में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं मुर्गी पालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिनांक 19.12.2024 से 28.12.2024 तक दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान दोनो प्रशिक्षणों के टाॅप 05 प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान द्वारा पांच–पांच मुर्गी एवं पांच मशरूम का संपूर्ण किट दिया गया।संस्थान के निर्देशक श्री किरण कुमार लुगुन एवं संकाय सदस्यो द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम एवं बैंकिंग की जानकारी दी गई। डी.एस.टी. प्रशिक्षिका श्रीमती प्रीतीलता साहू एवं अनिल सोनवानी जी के द्वारा मशरूम उत्पादन एवं मुर्गी पालन संबंधी जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की परीक्षा संबंधी प्रक्रिया श्री तिरूपती कर, श्री बी.एल. नाग एवं कु. शालिनी वर्मा जी के द्वारा संपन्न किया गया। संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण, भोजन एवं रहने की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। इच्छुक युवक/युवती जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो एवं ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो पंजीयन हेतु इस मोबाईल नम्बर पर संपर्क कर 7974581002, 9806226226, 9691793812, 9302464979 अपना नामांकन करा सकते है एवं हमारे संस्थान एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर लाईवलीहूड काॅलेज के पास कार्यालय में उपस्थित होकर भी अपना नामांकन करा सकते है।

Express MPCG