भरत भारद्वाज
फरसगांव – पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा, जुआ पर अंकुश एवं गांजा पर बड़ी कार्यवाही करते हुये सोमवार को जरिये मोबाईल फोन से मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा, उमरकोट, माकड़ी, रांधना होते हुये फरसगांव के रास्ते से रायपुर की ओर जा रही एक नीले रंग के टीव्हीएस जुपीटर स्कूटी क्रमांक ओ.डी. 24 एल 2264 में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। कि सूचना पर फरसगांव, माकड़ी रोड जुगदेही चौक के पास रोड़ किनारे में नाकेबंदी की गई जो मुखबिर के बताए अनुसार एक नीले रंग के टीव्हीएस जुपीटर स्कूटी क्रमांक ओ.डी. 24 एल 2264 को रोककर हमराह स्टाफ के तलाशी ली गई जो स्कूटी वाहन के सामने एक सफेद बोरी के अन्दर में 03 पैकेट गांजा मिला स्कूटी चालक से पूछताछ करने पर अपना मणीशंकर बनिक उर्फ मिट्टू पिता परिमल बनिक उम्र 27 वर्ष निवासी सिलाटी थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा का रहने वाला बताया। जिनके कब्जे से गांजा कुल 15.300 किलोग्राम कीमती 01 लाख 50 हजार रूपये एवं टीव्हीएस स्कुटी कीमती 90 हजार रूपये एवं एक नग मोबाईल कीमती 20 हजार रूपये कुल जुमला रकम 2 लाख 60 हजार को अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट में जप्त किया गया तथा थाना फरसगांव के अपराध क्रमांक 165/2024 एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी में एक अन्य आरोपी जयदेव साहा पिता जितेन्द्र साह उम्र 40 वर्ष निवासी खाडा यू.व्ही. 12 थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, सउनि सुरेन्द्र बघेल, सउनि. किशोर प्रजापति, आर. रतिराम मण्डावी, बासुराम मरकाम, लक्ष्मीनारायण शोरी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल एवं सायबर सेल कोण्डागांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
