उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
एक्सप्रेस ==नौरोजाबाद शहर के हर इलाके इन दिनों अवैध शराब बिक्री के बड़े केंद्र बन गए हैं शहर के लगभग सभी वार्डों के साथ-साथ काउंटरों में अवैध शराब बिक्री प्रशासन और पुलिस के नाक के नीचे जारी है अवैध शराब खापने ग्रामीण क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में होड़ चल रही है अवैध शराब बिक्री पर प्रशासन का लगाम नहीं होने के चलते शहर में जगह-जगह चखना दुकानों की संख्या भी रोजाना बढ़ रही है खुले शराब दुकानों का दायरा अब शहर के वार्डों तक आ चुका है आबकारी विभाग के साथ पुलिस के नाक के नीचे शहर भर में शराब दुकानों के अलावा भी शराब और चखना की व्यवस्था लगभग सभी वार्डों में उपलब्ध है शहर के सड़कों वार्डों में खुल चुकी चखना दुकानों को अवैध शराब बिक्री की तरह प्रश्रय देने में लगी है अवैध शराब बिक्री अब शहर में बड़ा रूप ले चुकी है चखना दुकानों के लिए भी शहर में जगह की कोई कमी नहीं है।
आबकारी विभाग का नियंत्रण नहीं है और पुलिस भी कर रही परहेज
शहर में अवैध शराब बिक्री की जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग का इसमें नियंत्रण नहीं रह गया शहर के रियासी इलाकों में अवैध शराब बिक्री का काम अपने चरम पर है पुलिस प्रशासन भी अवैध शराब बिक्री की कार्यवाही से मुंह मोड़ चुका है जबकि आबकारी विभाग केवल शराब दुकानों के आसपास चखना दुकानों को साधने तक सीमित हो चुकी है अवैध शराब की बिक्री शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी शबाब पर है आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी शहर सहित शराब दुकानों से बड़ी मात्रा में शराब लाकर बेची जा रही है।
