छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक मे फुगड़ी खेलकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका से मिलकर विधायक ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक मे फुगड़ी खेलकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिका से मिलकर विधायक ने दी शुभकामनाएं ।।

दिनेश साहू ✍️

चारामा – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 2 घंटा 27 मिनट तक लगातार फुगड़ी खेल कर प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विकास खंड चारामा के ग्राम शाहावाड़ा निवासी 7 वर्षीय बालिका खेमेश्वरी कोड़ोपी से विधायक सावित्री मनोज मंडावी उनके घर जाकर मिली उनका सम्मान किया और बालिका से चर्चा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस दौरान नरेंद्र यादव सदस्य गौ सेवा आयोग सहित बालिका के परिजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Express MPCG