नाबालिग पीड़िता को शादी के लिए जबरदस्ती अपहरण कर किया दुष्कर्म, फरसगांव पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल


भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाना पुलिस ने नाबालिक को शादी के लिए अपहरण कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी और सह आरोपी उसके भाई को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने 25 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिग बेटी उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर कहीं भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 43/2024 व अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 137 (2) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल , रूपेश कुमार डाण्डे (ऑप्स) के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी देवराज नेताम पिता स्व. रोयदूराम नेताम उम्र 19 वर्ष निवास मालाकोट थाना बेनूर जिला कोण्डागांव छ.ग. के द्वारा उसके भाई प्रेमराज नेताम पिता स्व. रोयदूराम नेताम उम्र 22 वर्ष निवास मालाकोट थाना बेनूर जिला कोण्डागांव के विरूध्द धारा 137(2), 87,64(2) (ड),3(5) बीएनएस, 4.6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय रक्षित केन्द्र कोण्डागांव, महिला प्रधान आरक्षक साधना सिंह, पंछुराम मरकाम, आरक्षक कृष्ण कुमार सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Express MPCG