जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर जिला मुख्यालय का एकलौता शॉपिंग मॉल और मॉल में सर्व सुविधायुक्त सिनेमेक्स(टॉकीज)।मॉल में अधिकांश सुसज्जित टॉकीज में टिकट,खान पान की वस्तुओं की कीमत आमतौर पर बाजार से दुगुनी होती है जिसके कारण सिनेमा हॉल वातानुकूलित और इसके अलावा जनता के लिए सेवाओं से युक्त सारी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होती है।
मगर बातकिस्मती की बात है कि जगदलपुर के इकलौते बिनाका मॉल में संचालित सिनेमा हॉल जहां टिकट से लेकर खान–पान की सारी चीजें दुगने दाम पर मिल रही है वहीं शौचालय का हाल लंबे समय से इतनी घृणित और गंदी अवस्था में है कि आम नागरिकों के लिए इसका इस्तमाल मजबूरी के अलावा कुछ और नहीं रह गया है।आपको यह बता दें कि टिकट और अन्य सामग्रियों की दुगनी कीमत का भुगतान जनता इसलिए करती है कि सुविधाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए लेकिन जिस जनता के पैसों से मालिक ऐशो आराम की ज़िन्दगी बसर कर रहे है वहीं जनता के मजबूरी का खुलेआम फायदा उठा रहे है।
असमंजस की बात यह है कि क्या कारण हो सकता है कि संबंधित प्रशासनिक विभाग हाथों में हाथ धरकर बैठे हुए है।शहर में लापरवाही और अनियमितता की बात केवल एक ही सिनेमा घर में देखने को नहीं मिली है शहर की सारी मनोरंजन संबंधित जगहों में यह आलम पसरा हुआ है।जनता को इंतजार है प्रशासन ऐसी अनियमित्ताओं पर संगठन ले और उचित कार्यवाही करे।
