जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव
दरहसल जगदलपुर में होने वाले नगरीय चुनावों को लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियों में आरक्षण को लेकर रोष देखा गया है सभी पार्टियां अपनी अपनी मतों को सरकार के सामने रखती नजर आ रही है।
इसी क्रम में ओबीसी वर्ग की सामाजिक संगठन भी आगे आती दिख रही है जिसमें बस्तर संभाग ओबीसी महासभा के पदाधिकारी व सभी ओबीसी वर्ग के लोगों ने भी अपना रोष व्यक्त किया है।इस तारतम्य में बस्तर संभाग जिला मुख्यालय जगदलपुर में ओबीसी महासभा 29 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी और 30 दिसंबर को बस्तर बंद जैसे उग्र आंदोलन व्यक्त करेगी।ज्ञात हो कि 20 दिसंबर को जगदलपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव हेतु आरक्षण का आवंटन किया गया था जिसमें ओबीसी वर्ग के लिए 9 वार्डो में आरक्षण सुरक्षित रखा गया है।
ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने बताया कि पूर्व 2014 व 2019 में परिसीमन के पश्चात हुए वार्ड आरक्षण के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग वर्गों के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 12 थी जो कि इस वर्ष घटकर 9 हो गई है जिसके परिणाम अनुसार ओबीसी वर्ग में काफी रोज व्यक्त होता नजर आ रहा है
