*छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था होगी और मजबूत* *14 जिलों में नए थानों की सौगात, रायपुर की नूरानी चौकी अब बनेगी थाना*

रायपुर ,छत्तीसगढ़

रिपुदमन सिंह बैस

छत्तीसगढ़ में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 14 जिलों में नए थाने खोलने का निर्णय लिया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में नए थानों की स्थापना की जाएगी।

Express MPCG