हेमा देवांगन बनी महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, पार्टी की डिजिटल सदस्यता मे बस्तर संभाग मे अव्वल रहने का मिला परिणाम

हेमा देवांगन बनी महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, पार्टी की डिजिटल सदस्यता मे बस्तर संभाग मे अव्वल रहने का मिला परिणाम

भरत भारद्वाज ✍️

कोण्डागांव :- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नेट्टा जिसुजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्रीमति सुनीता सहरावत के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है जिसमे कोण्डागांव शहर अध्यक्ष की कमान हेमा देवांगन को सौंपी है। हेमा देवांगन लगातार पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करती रही है पार्टी की डिजिटल सदस्यता में सम्पूर्ण सम्भाग में अव्वल रही है कहें की पार्टी मे अच्छे काम का इनाम मिला है शहर अध्यक्ष पद तो कतई गलत नहीं होगा हेमा देवांगन कोण्डागांव नगर पालिका चुनाव मे पार्षद पद पर अपना किस्मत आजमाई थी परन्तु जित हासिल नहीं कर पाई फिर भी पार्टी के प्रति सदैव निरंतर रूप से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे काम करती रही ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश सचिव भी रही और आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ कोण्डागांव शहर अध्यक्ष बनाई गयी हैं।श्रीमती देवांगन के नियुक्ति से स्थानीय सभी कांग्रेसजनों ने हर्ष जताया है।

Express MPCG