अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️
भानूप्रतापपुर, अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलनरत सहायक शिक्षकों के तकलीफों को देखते हुए शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में इनकी वाजिब मांगों का समर्थन किया जा रहा है। एवं इस हेतु शिवसेना द्वारा हर जगह इनके प्रदर्शन में शामिल होकर ने समर्थन दिया जा रहा है। एवं पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को इनकी मांगों को पूर्ण करने हेतु मांग किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवसेना भानूप्रतापपुर द्वारा भानुप्रतापपुर में आंदोलनरत सहायक शिक्षकों के धरना स्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया गया एवं समर्थन पत्र में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से मांग किया गया है कि अविलंब वे आंदोलनरत सहायक शिक्षकों, समग्र शिक्षकों की मांगों को पूरा करें। क्योंकि आपने सरकार बनने के पूर्व सभी से यह वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम आपकी वाजिब मांगों को पूरा करेंगे। इन कर्मचारियों ने आपको अपना अमूल्य सहयोग दिया है। अब आप भी इनकी मांगों को पूरा कर इन्हें उनकी समस्याओं से मुक्त करें।
