भगवान के प्रकाट्य उत्सव मर झूम उठे श्रद्धालु

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

चारामा – चारामा नगर के बजारपारा में 21 दिसम्बर से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हो रहा है. बुधवार को भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई. कथा का वाचन पंडित दाऊलाल तिवारी के द्वारा किया जा रहा है. इस दौरान भगवान कृष्ण के रूप में एक नन्हे बालक को लेकर वासुदेव रूपी पिता की सुंदर झांकी निकली गई. भगवान कृष्ण के इस प्राकट्य उत्सव के सभी साक्षी बने और उत्सव मनाया. भगवान वासुदेव के प्राकट्य पर भक्त खूब झूम उठे.

Express MPCG