रिपुदमन सिंह बैंस
कांकेर चारामा
बीती रात फिर से एक भीषण सड़क हादसे मे एक महिला की मौत हो गई है वहीं एक चार साल के छोटे बच्चे से को गंभीर चोट आई है । मामला चारामा थाना अन्तर्गत ग्राम जैसाकर्रा का बताया जा रहा है । जहां सड़क किनारे एक दुकान से महिला मीना बाई साहू उम्र 48 वर्ष और उनका नाती लक्ष्य साहू पिता चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 4 वर्ष चाय पीने के बाद वापस अपनी गाड़ी के पास लौट रहे थे । उसी दौरान चारामा से कांकेर की ओर जा रही बेहद स्पीड अज्ञात कार के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया है ।इस घटना के दोनो ही पीड़ीत ग्राम नेवारीखुर्द जिला बालोद के निवासी बताए जा रहे हैं । जो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्तर भ्रमण कर वापस अपने घर लौट रहे थे और ग्राम जैसाकर्रा के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गए । घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल चारामा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर चिकित्सक ने उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया और बच्चा जिसका पैर टूटा हुआ था उसके प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है । घटना स्थल पर कोई भी कैमरा नही लगे होने के कारण कार अब तक पकड़ में नही आई है । घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार बेहद ज्यादा थी । घटना में कार चालक की लापरवाही की बात सामने आ रही है । जिस स्थान पर सड़क दुर्घटना हुई है वहां पर नेशनल हाइवे में स्थित स्ट्रीट लाईट भी महिनों से बंद पड़ी हुई है । घटना के होने का एक कारण बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट को भी माना जा रहा है । फिलहाल चारामा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
