उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा 
Express::- आवेदक अवधेश पिता स्व० दादूराम द्विवेदी निवासी ग्राम माला, थाना मानपुर, जिला उमरिया म०प्र० का कृषक हूँ प्रार्थी 40-50 वर्षों से ग्राम माला की आ०ख०नं 334 रकवा 0.821 हे0 पर सुधार कर काबिल कास्त बनाकर एवं एक कमरा, एक बोर कराकर लगातार खेती करता चला आ रहा हैं वर्तमान पटवारी गणेश सिंह धुर्वे ने मेरा पट्टा बनवाने के लिए मुझसे दो किस्तों में 10-10 हजार कुल 20 हजार से एक महीना लगभग पूर्व ले लिये हैं किंतु मेरा पट्टा बनवाने के बजाय मेरे परिवारिक विरोधी अपराधिक प्रवृत्ति के समिति द्विवेदी की पत्नी संध्या के नाम कब्जा के प्रतिवेदन बेदन में लिखकर न्यायालय तहसीलदार मानपुर के यहां दे दिया हैं जिसके लिए समिति द्विवेदी से 50 हजार रू० पटवारी ने लिये हैं। ऐसा पक्की तौर पर पता
चला।
प्रार्थी असहाय वृद्ध व्यक्ति है। उक्त आ०ख0नं0 334 ग्राम माला की विगत 50 वर्षों से लगातार एक कमरा बनाकर, बोर कराकर खेती कर अपना जीवन यापन करता है मेरे मेढ बंधान में भी मेरे नाम पर काम हुआ है जिसके अभिलेख में भी पंचायत में है उक्त समिति द्विवेदी और उसके भाई जो गावं में शराब बेचने का काम करते है जबरन मारपीट कर मेरी जमीन पटवारी सह पर हडपना चाहते हैं। अतः निवेदन है कि मेरी प्रार्थना पर जॉच कर दोषी व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही की जाये। और प्रार्थी के नाम पर उक्त आराजी का पट्टा बनाये जाने की कृपा की जाये।
