चतुर्थ दिवस पुरुष वर्ग का तीसरा मुकाबला बालाजी भिलाई और लाल बहादुर शास्त्री (दिल्ली) के बीच खेला गया।

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। गोटेगांव स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित यूनिटी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के चतुर्थ दिवस पुरुष वर्ग का तीसरा मुकाबला बालाजी भिलाई और लाल बहादुर शास्त्री (दिल्ली) के बीच खेला गया। बालाजी भिलाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 170 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 121 रनों पर सिमट गई। बालाजी भिलाई ने यह मैच 49 रनों से जीत लिया। वैभव साहू को उनके शानदार प्रदर्शन (52 गेंदों में 60 रन, 3.1 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज गाजियाबाद और BTC नागपुर के बीच मुख्य मुकाबला खेला जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन और पीपुल्स ग्रुप के सहयोग से 23 और 24 दिसंबर को गोटेगांव के पारस गार्डन परिसर में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 11,349 मरीजों का ओपीडी स्वास्थ्य परीक्षण, 1,879 ईसीजी, 705 सोनोग्राफी, 2,889 आरबीएस, 1,361 डिजिटल एक्स-रे, और 9,111 खून जांच सेवाएं दी गईं।

Express MPCG