*जैन चेम्पियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बप्पा इलेवन ने मारी बाजी,,,,आकांक्षा टावर इलेवन रहे द्वितीय स्थान पर*

विनोद जैन

बालोद । जिला स्तरीय जैन क्रिकेट चेम्पियन लीग क्रिकेट का आयोजन बालोद के जैन समुदाय के युवाओ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें जिले के अन्य जगहों से भी खिलाड़ियों ने भाग लिया 14 दिसम्बर से रात्रिकालीन आयोजित इस प्रतियोगिता में लीग मैच के सभी मैचों को देखने जैन समाज के अलावा शहर वासी भी मैदान में पहुंचकर आनन्द लिए रात्रि कालीन इस प्रतियोगिता के अंतिम फाइनल मैच बप्पा इलेवन और आकांक्षा टावर इलेवन के मध्य हुआ संघर्षपूर्ण और रोमांचक मैच में बप्पा इलेवन की टीम विजयी रही एवं दूसरे स्थान पर आकांक्षा टावर इलेवन रही प्रथम आने वाले टीम को 31000 एवं विनर कप तथा द्वितीय आने वाली टीम को 21000 एवं विनर कप दिया गया पूरे प्रतियोगिता के मैन आफ द सीरीज ऋषभ बाफना रहे वहीं फाइनल मैच के मैंन आफ द मैच मानव श्रीश्रीमाल रहे जिनकी बदौलत बप्पा इलेवन ने इस मैच पर फतह हासिल किए इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के सौरभ श्रीश्रीमाल सिद्धार्थ बाफना ऋषभ बाफना हर्ष बाफना लक्की लोढा विनोद श्रीश्रीमाल श्रेयांस बाफना दर्शील चौरड़िया चिराग ढ़ेलडिया आदि युवाओ का विशेष योगदान रहा