विनोद जैन

बालोद । आर्ट आफ लिविंग के शिक्षक रविप्रकाश पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में बालोद जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ विश्व ध्यान दिवस का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आर्ट आफ लिविंग के शिक्षक पांडेय ने उपस्थितजनों को ध्यान से होने वाले शारीरिक मानसिक स्वास्थय का लाभ बताया उन्होंने कहा कि योग साधना से कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है नियमित योग एवं ध्यान से व्यक्ति के स्वभाव में आमूल चूल परिवर्तन आता है जीवन जीने की कला अनुशाषित ढंग से आगे बढ़ती है योग और ध्यान के साथ ही आहार सम्बन्धी बातों पर भी प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हमारा जीवन विक्ट्री इंगित होना चाहिए जिसमें हमे सुबह भरपूर नाश्ता जिसमे अधिक से अधिक अंकुरित अनाज सलाद लेना चाहिए दोपहर का भोजन भूख से कम और सूर्यास्त से पूर्व हल्का भोजन लेना चाहिए रात्रि भोजन करना शरीर के साथ खिलवाड़ जैसा है योग एवं ध्यान से शरीर स्वस्थ और जीवन खुशहाल होता है नियमित ध्यान और योग करने से बीमारी दूर रहती है
