उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
एक्सप्रेस,,,,चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम कौड़िया के स्थानीय खनिज माफिया फारेस्ट अमले के साथ बदसलूकी किया है।इतना ही नही रेत से भरे जपत ट्रैक्टर को मौके से लेकर फरार भी हो गया है,इस दौरान खनिज माफिया के साथ और भी लोग मौजूद रहे है।दरअसल मुखबिर की सूचना पर रेत के अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर नव विकास निगम कर्मी दबिश दिए थे,इसी दौरान पूरा हादसा हुआ है।खबर है कि ये पूरा घटनाक्रम चंदिया क्षेत्र के वन क्रम पी 36 का है।वन विकास निगम क्षेत्रान्तर्गत हुई इस घटना के बाद पूरा मामला जिम्मेदारों ने उच्च अधिकारी को बताया है,देखना होगा वन विकास निगम उक्त खनिज माफिया के विरुद्ध क्या स्टेप लेता है।सूत्रों की माने तो उक्त खनिज माफिया का साल भर पहले भी एक मामले में आरोपित रहा है।इस मामले में फारेस्ट विभाग ने जेसीबी भी जपत की थी।
