एक्सप्रेस एमपीसी न्यूज
उमरिया
संवाददाता दीपक विश्वकर्मा
दीपक विश्वकर्मा 
*एक्सप्रेस* =सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण इस वर्ष दिनांक 21 दिसंबर 2024 को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा इस दिन सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 16 विकला दक्षिण होगी जिससे भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध मैं स्थित देश में सबसे छोटा दिन तथा सबसे बड़ी रात होगी 21 दिसंबर को उज्जैन में सूर्योदय 7:04 तथा सूर्योदय 6:48 पर होगा जिससे 21 दिसंबर को उज्जैन में दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट तथा रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी 21 दिसंबर को सूर्य सायन मकर राशि में प्रवेश करेगा 21 दिसंबर के बाद सूर्य की गति उत्तर की ओर दृष्टिगोचर होना प्रारंभ हो जाती है जिसे सायन उत्तरायन एन का प्रारंभ कहते हैं सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध मैं दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे तथा रात छोटी होने लगेगी 20 मार्च 2025 को सूर्य विषुवत रेखा पर लामवंत होगा तब दिन रात बराबर होंगे
इस घटना को शंकु यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है इस दिन शंकु की छाया सबसे लंबी होकर पूरे दिवस मकर रेखा पर गमन करती हुई दृष्टिगोचर होगी इस घटना को हम धूप होने पर ही देख सकेंगे
