*चांदामेटा से कोलेंग जाते समय एक वाहन के पलटने की हृदय विद्रक घटना आई सामने,घटना में 4 लोगों की मौत एवं 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर*

चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दरभा क्षेत्र में आज शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है, जिसमे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकरी के अनुसार चंदामेटा साप्ताहिक बाजार का दिन था और बाजार करने गए ग्रामीण जब बाजार करके लौट रहे थे तभी, कोलेंग और चंदामेटा के बीच बाजार गाड़ी अनियंत्रित होकर जा पलटी, जिसमें बैठ 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 से अधिक घायल है।जिन्हे सुरक्षा बल के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस पूरे मामले की दरभा पुलिस गंभीरता से जांच में लगी हुई है, यह पूरा इलाका नक्सली इलाका है और लोग सप्ताहिक बाजार में ग्रामीण सामान खरीदने पहुंचते हैं, घर वापसी के दौरान यह हादसा हुआ है, जहां चार लोग की मौत हो गई है, और अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।