नरसिहपुर
आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर। जिला नरसिंहपुर की सड़कों पर बिना किसी रोक-टोक के बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की लाचार कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव के चलते ट्रैक्टर-ट्राली माफिया खेती करने के लिए ली गई ट्रैक्टर-ट्राली का कामर्शियल इस्तेमाल करते हुए रेत, बजरी, मिट्टी और ईटे ढो रही हैं। शहर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रालियों आम ही देखी जा सकती हैं। इन्हें औपचारिकता के लिए भी नहीं रोका जाता। हैरत की बात तो यह है कि ट्रैफिक पुलिस रोजाना नरसिहपुर शहर में आम लोगों के गलत पार्किग, नो एंट्री, ट्रिपल राइडिग व विदाउट नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटती रहती है। इससे जाहिर होता है कि ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की कार्रवाई महज आम लोगों तक सीमित है। ऐसे में अगर कोई बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर ट्राली कोई दुर्घटना कर भाग जाती है तो पुलिस प्रशासन के लिए उसे पकड़ पाना चुनौती साबित हो सकता
शहर की आम सड़कों को तो छोड़िए नरसिहपुर पुलिस कंट्रोल रुप कार्यालय के बाहर वाली सड़क एवं थाना कोतवाली और यातायात थाना स्टेशन थाना के बहार से रोजाना कई बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्राली बिना किसी रोक-टोक के गुजर जाती हैं। विना नवंर ट्रेक्टर ट्राली पर कार्यवाही जरुरी है
