किरंदुल /दंतेवाड़ा
बिप्लव मल्लिक
किरंदुल –मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के 17वां त्रैवार्षिक अधिवेशन में विनोद कश्यप अध्यक्ष ,ए के सिंह, सचिव ,रवीश तिवारी कार्यालय सचिव ,ओम कुमार साहू कोषाध्यक्ष, के पद पर निर्विरोध चयनित हुए वही कार्यकारी अध्यक्ष ओर संगठन सचिव के पद के चुनाव में चुनाव करवाया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी और संगठन सचिव राकेश लाल , शादाब जिलान विजय हुए
इस विषय पर महामंत्री केंद्रीय कमेटी के आशीष यादव ने कहा है कि 17वें अधिवेशन मे निर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यो को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि चयनित सभी सम्माननीय पदाधिकारी एम एम डब्ल्यू यूनियन इंटक श्रम संगठन को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे और संगठित होकर श्रम संगठन इंटक को मजबूती प्रदान करेंगे
