*डॉ अंबेडकर वार्ड में गुरु घासीदास जी की 268 वी जयंती मनाई गई*

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

कोडागांव :-सतनामी समाज डॉ. अंबेडकर वार्ड कोडागांव के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 दिसंबर 2024 को सतनाम धर्म के प्रवर्तक मनखे मनखे एक बरोबर के संदेश देने वाले विश्व वंदनीय प्रातः स्मरणीय परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 268 वी जयंती कार्यक्रम सतनामी समाज के तत्वाधान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय प्रेम सिंह नाग महासचिव सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला कोंडागांव एवं विशिष्ट अतिथि जसकेतु उसेंडी उपाध्यक्ष नगर पालिका, कार्यक्रम की अध्यक्षता लखमुराम टंडन 100 गवा संयोजक सतनामी समाज ने की विशेष अतिथि के तौर पर आरके जैन जिला अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज, डीडी मौर्य उपसंचालक जिला पंचायत ,एमडी बघेल संरक्षक सर्व अनुसूचित जाति वर्ग, धंसराज टंडन संभागीय अध्यक्ष सतनामी समाज, सीएल मेश्राम जिला अध्यक्ष बौद्ध समाज, अमृत मरकाम उपाध्यक्ष एसटी,एससी,ओबीसी , प्रदीप साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज, शंकर विश्वकर्मा सदस्य लोह शिल्प बोर्ड, गणेश कोसले अध्यक्ष, सुरेंद्र बंजारे पूर्व अध्यक्ष ,गुरुचरण मारकंडे समाज प्रमुख शामिल हुए। गुरु पर्व कार्यक्रम में अतिथियों एवं समाज के द्वारा परम पूज्य घासीदास बाबा जी की गद्दी स्थल में पूजा अर्चना के बाद रैली के माध्यम से जोड़ा जैतखाम में पहुंच कर सामूहिक आरती पूजा अर्चना कर सफेद ध्वज को जोड़ा जैतखाम में सात फेरा लगाकर पालो को लिफ्ट के माध्यम से जोड़ा जैतखाम में सादा झंडा चढ़ाया गया इस अवसर पर परम पूज्य घासीदास बाबाजी का जयकारा लगता रहा। तत्पश्चात अतिथियों को मंच में स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह नाग जी एवं विशिष्ट तिथि व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सभी अतिथियों ने बारी बारी से गुरु घासीदास की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की बात कही इसी के साथ सभी अतिथियों ने उपस्थित महिलाए ,बच्चों एवं संत समाज को परम पूज्य घासीदास बाबा जी की जयंती पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर डा राजेश बघेल, सतोष पात्रे, विष्णु बैध, बन्टी बेर, प्रेम डहरिया, संदीप गायकवाड, लखराज टंडन , नरेंद्र मारकंडे ,दीपक मारकंडे , रामराज कोसले ,खग्गू बंजारे ,सदीप कुर्रे,,ललित नाग,प्रकाश बघेल,गगाराम,शिवप्रसाद,पचराम टंडन, गजेन्द्र मारकन्डे सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

Express MPCG