तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रोड किनारे खड़ी स्कूटी और बाइक को लिया चपेट में,बाइक सवार की हुई मौत,स्कॉर्पियो सवार बुजुर्ग घायल,नगर के बस स्टैंड कि घटना

भरत भारद्वाज

फरसगांव- फरसगांव नगर की बस स्टैंड के पास गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया हाथ से में एक सोच बात करना की मौत हो गई। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रोड किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में खड़ी बाइक में सवार फरसगांव निवासी शशि ठाकुर पिता राम ठाकुर और स्कॉर्पियो में सवार बुजुर्ग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल फरसगांव अस्पताल में लाया, जहां उपचार के दौरान शशि ठाकुर की मौत हो गई, वही स्कॉर्पियो में सवार बुजुर्ग उपचार अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से आई और रोड किनारे खड़ी स्कूटी और भाई को अपनी चपेट में ले कर लगभग 200 मीटर कर ले गई । टक्कर से स्कूटी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद स्कार्पियो चालक फरसगांव थाने पहुंच कर अपने आप को सुपुर्द कर दियाहै। बताया जा रहा है शशि ठाकुर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थे जो बडेराजपुर क्षेत्र में नेत्र सहायक के पद पर पदस्थ थे। फिलहाल फरसगांव पुलिस मृतक शव को चीरघर में पोस्टमार्टम हेतु रखवा कर दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।