बस स्टेंड में दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को पुलिस और पत्रकार ने फरसगांव अस्पताल में करवाया भर्ती ।
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल किया गया रिफर ।
भरत भारद्वाज ✍️
– फरसगांव पुलिस और स्थानीय पत्रकार ने एक बार भी मानवता का परिचय दिया, जिन्होंने दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
नगर के बस स्टेंड में 6 फरवरी सोमवार की शाम लगभग 7.30 बजे ग्राम मस्सुकोकोडा निवासी विमला नेताम पति हेमराज नेताम उम्र 23 वर्षीय प्रसव पीड़ा के बहुत देर से कराह रही थी , परिजनों द्वारा उसे रोड किनारे लेटा कर वाहन का इंतजार कर रहे थे इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय पत्रकार के द्वारा तत्काल उस गर्भवती महिला को वाहन से फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया । डॉक्टरो द्वारा महिला का प्रसव करवाया गया , गंभर्वती महिला सात महीने में प्रसव होने के चलते नवजात शिशु कमजोर होने के चलते उसे जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल रिफर किया गया । परिजनो ने बताया की गर्भवती विमला को शुक्रवार को फरसगांव अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उनके परिजनों उसे कोंडागांव से वापस बस से अपने घर ला रहे थे रास्ते में प्रसव पीड़ा बड़ने पर बस ड्राइवर ने इसे बस स्टेंड में उतार दिया, दर्द से कराह रही महिला को परिजनों ने रोड किनारे लेटा कर वाहन का इंतजार कर रहे थे । सही समय पर महिला को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाने किए परिजनों ने पुलिस और पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
