*कोंडागांव, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर*
जिला मुख्यालय कोंडागाँव से सटे ग्राम चिखलपुटी में 18 दिसम्बर बुधवार को गुरू घासीदास बाबाजी की 268 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सुश्री लता उसेंडी विधायक कोंडागाँव को मुख्य अतिथि बनाया गया था। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बालसिंह बघेल जिला पंचायत सदस्य, लक्ष्मी ध्रुव जनपद उपाध्यक्ष, विजय सोढ़ी सरपंच चिखलपुटी, जैनेन्द्र ठाकुर, दयाशंकर दीवान, मनीष साहू की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम गुरुगद्दी पूजा अर्चना किया गया ततपश्चात जैतखाम में आरती कर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का फूलमाला से स्वागत किया गया। पश्चात बारी बारी से समस्त अतिथियों ने जयंती की बधाई देते हुए गुरुघासीदास बाबाजी के जीवनी पर अपनी बात रखी इसी क्रम में मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेंडी ने जयंती की बधाई देते हुए कहा गुरू घासीदास जी ने किसी जाति या धर्म के लिए सन्देश नही दिया है बल्कि उनके द्वारा दिये सन्देश सम्पूर्ण मानव समाज के लिए है उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए। उन्होंने चिखलपुटी सतनामी समाज की भूमि में बाउंड्रीवाल व नए जैतखाम निर्माण करने की भी घोषणा कर समाज को आश्वस्त किया है कि निकट भविष्य में भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा पंथी नृत्य किया गया। कार्यक्रम समापन पश्चात प्रसाद वितरण कर भोजन भंडारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मुख्य रूप से भगतराम सोनवानी अध्यक्ष, तुलाराम सोनवानी संरक्षक, डिकेश मिर्झा सचिव, देवानंद सोनवानी, ज़हर लाल आडिल साटीदार, पंच कुमार सोनवानी, लक्ष्मीनाथ सोनवानी, अनिरुद्ध लहरे, मोतीलाल कुर्रे, पालेश्वर सोनवानी, लोकनाथ टण्डन, महेंद्र लहरे, सुरेंद्र बघेल, भुवन मार्कण्डेय, विनोद टण्डन, तुलसी डहरिया, चौबन सोनवानी, संत कुमार सोनवानी, अनुरचंद लहरे, बीरेंद्र टण्डन, देवेंद्र, राहुल, धर्मेंद्र, नंदलाल, कमलेश आडिल, विनायराज सहित समस्त युवाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
