बिलासपुर, रिपुदमन सिंह बैस*
बिलासपुर में चल रहे तीसरे अंतर-विद्यालय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां दिन खेले गए मैच उत्साह और रोमांच से भर रहा। आज दो सेमीफाइनल मैच खेले गए, जो दर्शकों के लिए रोमांचक से कम नहीं रहा
पहले सेमीफाइनल मैच में करियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बनाम छत्तीसगढ़ स्कूल के मध्य खेला गया छत्तीसगढ़ स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और बैटिंग के लिए करियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल को आमंत्रित की बल्लेबाजी करने उतरी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज वंश यादव ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए मात्र 21 गेंदों में 13 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 88 रन बनाए। टीम ने 10 ओवरों में 10 विकेट खोकर 169 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ,लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ स्कूल की टीम 72 रन ही बना सकी और 97 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई।
पहले सेमीफाइनल मैच में अतिथि हिमांशु बुधिया (सेल्स एंड सर्विस डीलर, वोल्टास एवं डाइकिन) और विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत जाजोदिया (डिस्ट्रीब्यूटर, बीपीएल) की उपस्थिति में मैच संपन्न हुए ।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच होली क्रॉस टीम-ए बनाम एस.ई.सी.आर. नंबर 2 स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम-ए ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवरों में 8 विकेट पर 91 रन बनाई,लक्ष्य का पीछा करते हुए एस.ई.सी.आर. नंबर 2 स्कूल की टीम अंततः संघर्ष करती नजर आई ,टीम ने 10 ओवर में महज 82 रन ही बना पाई और 9 रनों से मैच हार गई। और होली क्रॉस टीम-ए ने मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
*कल होगा फाइनल मुकाबला*
फाइनल मुकाबला होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान टीम-ए और करियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल के बीच खेले जाएंगे ।
कल होने वाले फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामशरण यादव (महापौर, बिलासपुर) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गिरी राज (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कराते संघ), डॉ. पलक जायसवाल (चेयरमैन, जीटीबी ग्रुप ऑफ कॉलेज), और लक्ष्मी यादव (पार्षद, देवरीखुर्द) उपस्थित रहेंगे।
