*एस.ई.सी.आर. नंबर 2, होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम – ए पहुंची सेमीफाइनल तो वहीं अचीवर्स स्कूल ने क्वार्टर फाइनल जगह बनाई*

*बिलासपुर, रिपुदमन सिंह बैस*

होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान द्वारा आयोजित तीसरे अंतर-शालेय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवें दिन का मैच रोमांच चरम पर रहा। आज तीन मैच खेले गए, जिनमें से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए ।

पहला क्वार्टर फाइनल: एस.ई.सी.आर. नंबर 2 स्कूल बनाम एल सी आई टी स्कूल
पहले क्वार्टर फाइनल में एस.ई.सी.आर. नंबर 2 स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। जवाब में एल सी आई टी स्कूल की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 80 रन ही बना पाई। इस प्रकार, एस.ई.सी.आर. नंबर 2 स्कूल ने 13 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम बनने का गौरव हासिल किया।
इस हुए मैच में मैन ऑफ द मैच: हर्ष सिंह (एस.ई.सी.आर. नंबर 2 स्कूल) – 8 रन देकर 4 विकेट।
दूसरा मैच: अचीवर्स स्कूल बनाम लोयोला स्कूल
दूसरे मैच में अचीवर्स स्कूल और लोयोला स्कूल की टीमों ने आपसी सहमति से मैच को 8 ओवर का खेला। लोयोला स्कूल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अचीवर्स स्कूल ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लोयोला स्कूल की टीम 8 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 47 रन ही बना पाई,अचीवर्स स्कूल ने यह मैच 36 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा क्वार्टर फाइनल: होली क्रॉस स्कूल, लालखदान टीम – ए बनाम अचीवर्स स्कूल
तीसरे और दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान टीम – ए और अचीवर्स स्कूल के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर अचीवर्स स्कूल ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए होली क्रॉस स्कूल की टीम ने 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 77 रन बनाए और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान टीम – ए टूर्नामेंट की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनी।
वही हुए इस मैच में मैन ऑफ द मैच: चिन्मय सिदार (होली क्रॉस स्कूल) – 14 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाए ।

Express MPCG