*छत्तीसगढ़ प्रदेश एक साल में बदहाल, भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराधगढ़: अजय बिसाई* *एक साल में ही साय सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित,सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही कार्य किया: मोहन कृष्ण पाढ़ी/अभिषेक डेविड*

चंद्रहास वैष्णव
जगदलपुर

आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला युवा कांग्रेस कांग्रेस शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मोहन कृष्ण पाढ़ी/ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व में व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार की 1साल की विफलता विष्णु के दुशासन को लेकर राजीव भवन के समक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ हाथों पर तख्ती लिए विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही विरोध प्रदर्शन के पूर्व युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की राजीव भवन में बैठक आहूत कर मुख्यमंत्री निवास घेराव को लेकर लेकर आगामी कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा की गई…

*इस अवसर पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का कैसा जनादेश जश्न मना रही है,इस सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये हैं। भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। कई जनकल्याणकारी योजनाओ को सांय सरकार ने बंद कर दिया है। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बंद हो गयी, बिजली के दाम बढ़ गये।भाजपा की विष्णुदेव सरकार सालभर में ही विफल साबित हो चुकी है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है, साथ सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी, एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गयी, आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। दिन हो या रात राजधानी में गोली चल रही है गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी।महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी,मासूम बच्चियों से स्कूल में शिक्षक प्राचार्य छेड़खानी कर रहे हैं,बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें, लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम पूरी तरह से हो चुके है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन चुका है।एक साल में ही साय सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो चुकी है जो कि भाजपा की सांय सरकार के 1 साल की कथित सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण व आईना है. जिसके लिए छत्तीसगढ़ की सांय सरकार को जनादेश मनाना छोड़ प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए..

युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने बताया छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमने बनाया है हम ही संवारेंगे का कार्य नहीं बल्कि हमने बनाया है हम ही बिगाड़ेंगे’ का नारा यह भाजपा सरकार बुलंद कर रही है। इस सरकार बस्तर समेत पूरे प्रदेश को अपराध की ओर झोंक दिया है। भाजपा की सांय सरकार महज 1साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही कार्य किया है न कि रोकने का! मंहगाई दिनो दिन बढ़ते जा रही।सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं। और सांय सरकार बयान देने तक ही सीमित है भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है,रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाए। कांग्रेस राज में 7 किलो मिलने वाले राशन पर भाजपा सरकार ने कटौती कर दी है सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गई। जमीन रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अपने वादों के अनुरूप किसानों को एकमुश्त पैसा 3100 रुपए व केंद सरकार द्वारा जारी 117रुपए सहित 3217 रुपए देना छोड़ उनके साथ छल करने का कुत्सित कार्य इस भाजपा की सरकार ने किया है किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त तक इस सरकार ने खा लिया किसानों से मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया। विष्णु की सुशासन वाली भाजपा सरकार ने लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग, नशीले पदार्थ का व्यापार, अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा सहित जघन्य अपराध प्रदेश की जनता को उपहार में दिया है।सांय सरकार ने कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य को भ्रष्टाचार व अंधकार में डूबाकर रख दिया है.।

इस दौरान राष्ट्रिय प्रवक्ता जावेद खान, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह बिंकु, संदीप दास, संतोष सेठिया, आकिब रजा,शाएमा अशरफ, हेमंत कश्यप,तरनजीत सिंह रंधावा,सुनारू नाग अनुराग महतो, लव मिश्रा, विशाल खंभारी,सुरेश यादव, सुसमा सुता,जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्लाह खान,महेश द्विवेदी, रवि शंकर तिवारी, बि ललिता राव, नीलम कश्यप,रोहित पानीग्राही, नितेश जोशी,प्रभुदास, संजय नाग,वीरेंद्र साहनी,पल्लव यादव,आदर्श नायक, खेमराज सेठिया, सुरेश बघेल,जयसिंह गोयल,सीमांचल ठाकुर,खीरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Express MPCG